Present Continuous Tense in Hindi with Rules, Chart, and Examples

Present Continuous Tense in Hindi:  इस लेख में हम इंग्लिश ग्रामर Tense के प्रेजेंट टेंस के दूसरे उप-भाग यानी प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस के बारे में विस्तार से पढ़ने वाले हैं। पिछले अध्याय में हम प्रजेंट टेंस के पहले भाग प्रेजेंट इंडेफिनिटी टेंस के बारे में पढ़ चुके हैं।

इस अध्याय में हम प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस की पहचान,  प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस बनाने के नियम, तथा Present Continuous Tense Examples के साथ सीखेंगे। इसे हिंदी में अपूर्ण वर्तमान काल भी कहते हैं।

Present Continuous Tense की पहचान करना तथा सहायक क्रिया और मुख्य क्रिया को जानना आवश्यक है। जब आप Present Continuous Tense rules and examples समझ जाएंगे तो इस टेंस को आसानी से सिख जायेंगे।

इसलिए हम इस लेख में Present Continuous Tense का hindi to english example सीखेंगे। चलिए सबसे पहले प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस इन हिंदी जान लेते हैं।

Present Continuous Tense in Hindi | अपूर्ण वर्तमान काल

कंटीन्यूअस का अर्थ किसी कार्य का जारी रहना या बिना रुके निरंतर बना रहना होता हैं। इसलिए Present continuous Tense में काम का जारी रहना पाया जाता है और काम के जारी रहने का समय नहीं दिया जाता है।

  •  वह जा रहा है।
  •  वह पढ़ रहा है।
  •  मैं दौड़ रहा हूं।
  •  तुम सो रहे हो।

प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस के वाक्य से ज्ञात होता है कि कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है बल्कि जारी है जैसा की उपरोक्त वाक्य में प्रतीत हो रहा है। इसे Present Progressive Tense के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि कार्य का वर्तमान में होना प्रतीत होता है।

प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस की पहचान | Definition of Present Continuous Tense

जब वाक्यों के क्रियाओं के अंत में रहा है, रही है, रहे हैं, बैठा है, बैठा है बैठा है, खड़ा है, खड़ी है, पड़ी है, लेटा है, लेटी है इत्यादि शब्द आते हैं। उसे Present Continuous Tense कहते हैं।

Example of Present Continuous Tense 
  • वह स्कूल जा रहा है।
  • सीता पत्र लिख रही है।
  • राम पढ़ रहा है।
  • राजू खेल रहा है।

उपरोक्त उदाहरण से स्पष्ट हो रहा है कि कार्य वर्तमान समय में हो रहा है और वाक्य के अंत में रहा है, रही है शब्द लगा है इसलिए यह Present continuous Tense के वाक्य हैं।

Present Continuous Tense in Hindi Chart
Present Continuous Tense in Hindi Chart

Present Continuous Tense Rules in Hindi | प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस के नियम

  • He, she ,it तथा एक वचन कर्ताओं के साथ सहायक क्रिया is का प्रयोग करते हैं।
  • I के साथ सहायक क्रिया am लगाते हैं।
  • We, you, they तथा बहुवचन कर्ताओं के साथ सहायक क्रिया are का प्रयोग करते हैं।
  • सभी कर्ताओ के साथ मुख्य क्रिया के पहले रूप में ing जोड़ते हैं।

Examples–

  • राम स्कूल जा रहा है।- Ram is going to school.
  • मैं पत्र नही लिख रहा हूं।- I am not writing a letter.
  • क्या हम अंग्रेजी पढ़ रहे हैं?- are we studying english?

Types of Present Continuous Tense | प्रजेंट कंटीन्यूअस टेंस के प्रकार

यह Present continuous Tense में चार प्रकार के सेंटेंस होते हैं।

  1. Affirmative Sentence
  2. Negative Sentence
  3. Interrogative Sentence
  4. Interrogative Negative Sentence

आइए इन सभी चार प्रकार के सेंटेंस को एक-एक करके समझते हैं।

You May Also Like This
Present Indefinite Tense
100 simple present tense example
Present Perfect Tense
Present Perfect Continuous Tense

Present Continuous Tense Affirmative Sentences in Hindi

Present continuous Tense के एफर्मेटिव सेंटेंस (साधारण वाक्य) में सबसे पहले हम Subject को लिखते हैं उसके बाद सहायक क्रिया लिखते हैं फिर Main verb (मुख्य क्रिया) को लिखते हैं।

Structure- Subject + is/are/am + main verb (1st form) + ing + object

  • He, she ,it तथा एक वचन कर्ताओं के साथ सहायक क्रिया is का प्रयोग करते हैं।
  • I  के साथ सहायक क्रिया am लगाते हैं।
  • We, you, they तथा बहुवचन कर्ताओं के साथ सहायक क्रिया are का प्रयोग करते हैं।

Present Continuous Tense Examples in Hindi

  1. मैं खेल रहा हूं।- I am playing.
  2. श्याम अखबार पढ़ रहा है।- Shyam is reading newspaper.
  3. राजू बाजार जा रहा है।- Raju is going to market.
  4. हाथी जा रहा है।- The elephant is going
  5. वह मैदान में दौड़ रहा है।- He is running in the field.
  6. लड़के फुटबॉल का मैच खेल रहे हैं।- The boys are playing a football match 
  7. राधा और पूजा पढ़ाई कर रही हैं।- Radha and Pooja are studying.
  8. आज बारिश हो रही है।- Today is raining.
  9. मैं सिनेमा देख रहा हूं।- I am watching movie.
  10. बच्चे बारिश में घूम रहे हैं।- The children are walking in rain
  11. राधा नाच रही है।- Radha is dancing.
  12. मुकेश अब आ रहा हैं।- Mukesh is coming now 
  13. वे खेल रहे हैं।- They are playing 
  14. लड़कियां खो-खो खेल रही हैं।- The  girls are playing Kho Kho 
  15. विनय क्रिकेट खेल रहा है।- Vinay is playing cricket. 
  16. वह ब्लैकबोर्ड पर अपना नाम लिख रही है।- She is writing her name on the blackboard.
  17. आपका शिक्षक अध्याय 5 पढ़ा रहा है।- Your teacher is teaching chapter 5.
  18. वह कल घर जा रही है।- She is going home tomorrow.
  19. वह आज शाम गा रही है।- She is singing this evening.
  20. चाँद आसमान में दिख रहा है।- The moon is appearing in the sky.

Present Continuous Tense Negative Sentences in Hindi 

जब प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस के वाक्य में नहीं शब्द आए तो is, are, am के बाद not लगाते हैं।

Structure- Subject + is/are/am + not + main verb (1st form) + ing + object

10 present continuous tense in hindi Example–

  1. राधा स्कूल नहीं जा रही है।- Radha is not going to school.
  2. मेरी माता जी मुझे नहीं पढ़ा रही है।- My mother is not teaching me.
  3. वे बाजार नहीं जा रहे हैं।- They are not going to market.
  4. मैं पत्र नहीं लिख रहा हूं।- I am not writing a letter.
  5. मैं मुंबई नहीं जा रहा हूं।- I am not going to mumbai.
  6. वह अपनी गुड़िया से नहीं खेल रही है।- She is not playing her doll.
  7. गाय घास नहीं चल रही है।- Cow is not grazing grass.
  8. आज बारिश नहीं हो रही है।- Today is not raining.
  9. मैं सिनेमा नहीं देख रहा हूं।- i am not watching movie.
  10. बच्चे बारिश में नहीं घूम रहे हैं।- The children are not walking in rain
  11. राधा नहीं नाच रही है।- Radha is not dancing.
  12. मुकेश अब नहीं आ रहा हैं।- Mukesh is not coming now 
  13. वे नहीं खेल रहे हैं।- They are not playing 
  14. लड़कियां खो-खो नहीं खेल रही हैं।- The girls are not playing Kho Kho 
  15. विनय क्रिकेट नहीं खेल रहा है।- Vinay is not playing cricket.

Present Continuous Tense Interrogative Sentences

किसी भी वाक्य में प्रश्न सूचक शब्द दो प्रकार के होते हैं। 

  1. Yes-No Sentence
  2. WH Sentence

1. Yes-No type Sentence- जब प्रश्न सूचक शब्द क्या वाक्य के पहले आए तो प्रश्न सूचक शब्द की अंग्रेजी नहीं बनाते हैं कर्ता के अनुसार सहायक क्रिया सबसे पहले लिखते हैं। तथा वाक्य के अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) अवश्य लगाते हैं।

Structure-  is/are/am + Subject + main verb (1st form) + ing + object + ?

Present Continuous Tense with Examples

  1. क्या लड़कियां कमरे में पढ़ रही हैं?- Are the girls reading in the room?
  2. क्या सूर्य आकाश में निकल रहा है?- Is the sun rising in the sky?
  3. क्या मैं एक पत्र लिख रहा हूं?- Am I writing a letter?
  4. क्या वह गाना  गा रही है?- Is she singing a song?
  5. क्या तुम सो रहे हो?-  Are you sleeping?
  6. क्या आप आज जा रहे हो?- Are you going today?
  7. क्या आप आराम कर रहे हो?- Are you resting?
  8. क्या राधा नाच रही है?- Is Radha dancing?
  9. क्या मुकेश अब आ रहा हैं?- Is Mukesh coming now?
  10. क्या वे खेल रहे हैं?- Are They playing? 
  11. क्या लड़कियां खो-खो खेल रही हैं?- Are the girls playing Kho Kho?
  12. क्या विनय क्रिकेट खेल रहा है?- Is Vinay playing cricket?
  13. क्या वह ब्लैकबोर्ड पर अपना नाम लिख रही है?- Is She writing her name on the blackboard?
  14. क्या आपका शिक्षक अध्याय 5 पढ़ा रहा है?- Is Your teacher teaching chapter 5?
  15. क्या वह कल घर जा रही है?- Is she going home tomorrow?
  16. क्या वह आज शाम गा रही है?- Is she singing this evening?

2. ‘Wh’ Sentences- अगर प्रश्न सूचक शब्द वाक्य के बीच में आए तो प्रश्न सूचक शब्द की अंग्रेजी सबसे पहले बनाते हैं।

Interrogative Sentences with ‘Wh’ Family

  • Why – क्यों, किसलिए
  • Who – कौन, किसने, किन्होंने
  • How – कैसे, कैसा, कैसी
  • What – क्या
  • When – कब, किस समय
  • Whom – किसे, किसको, किनसे
  • Where – कहां, किधर
  • Whose – किसका, किसकी, किसके, किनका
  • Which – कौन सी, किस
  • How much – कितना, कितनी ( Singular )
  • How many – कितना, कितनी ( Plural )
  • How long – कब तक

Structure-  Wh word + is/are/am + Subject + main verb (1st form) + ing + object + ?

10 present continuous tense in hindi Example–

  1. वे आज रात घर क्यों जा रहे हैं?- Why are they going home tonight?
  2. तुम पत्र क्यों लिख रहे हो?- Why are you writing a letter?
  3. तुम कहां जा रहे हो?- Where are you going?
  4. वे कहां से आ रहे हैं?- Where are they coming from?
  5. तुम कमरे में क्या कर रहे हो? What are you doing in the room?
  6. बच्चे बारिश में क्यों घूम रहे हैं?- Why are children walking in rain?
  7. राधा क्यों नाच रही है?- Why is Radha dancing?
  8. मुकेश अब क्यों आ रहा हैं?- Why is Mukesh coming now?
  9. वे क्यों खेल रहे हैं?- Why are they playing?
  10. लड़कियां खो-खो क्यों खेल रही हैं?- Why are the girls playing Kho Kho?
  11. विनय क्रिकेट क्यों खेल रहा है?- Why is Vinay playing cricket?
  12. वह ब्लैकबोर्ड पर अपना नाम क्यों लिख रही है?- Why is She writing her name on the blackboard?
  13. आपका शिक्षक अध्याय 5 क्यों पढ़ा रहा है?- Why is Your teacher teaching chapter 5?
  14. वह कल घर क्यों जा रही है?- Why is she going home tomorrow?
  15. वह आज शाम क्यों गा रही है?- Why is she singing this evening?
  16. चाँद आसमान में क्यों दिख रहा है?- Why is the moon appearing in the sky?

जब वाक्य में प्रश्न सूचक शब्द ‘कौन’ या ‘किसके’ आए तो इनकी अंग्रेजी who लिखते हैं तथा who के साथ सहायक क्रिया is लगाते हैं।

  • तुम्हें हिंदी कौन पढ़ा रहा है?- Who is teaching you Hindi? 
  • तुम्हें कौन बुला रहा है?- Who is calling you?
  • मेरा इंतजार कौन कर रहा है?- Who is waiting for me?

Present Continuous Interrogative Negative Sentence

Rule 1. अगर Present continuous Tense में प्रश्न सूचक शब्द वाक्य के पहले आए और वाक्य में नही शब्द हो तो, सहायक क्रिया is/are/am के बाद कर्ता लिखते हैं।

Structure – Is/are/am + Subject + not + main verb (1st form) + ing + object + other words + ?

Example-

  • क्या तुम स्कूल नहीं जा रहे हो?- Are you not going to school?
  • क्या वे नहीं पढ़ रहे हैं?- Are they not reading?

Rule 2. अगर Present continuous Tense में प्रश्न सूचक शब्द बीच में आए और वाक्य में नही शब्द हो तो, प्रश्न सूचक शब्द की अंग्रेजी सबसे पहले लिखते हैं फिर सहायक क्रिया is/are/am लिखते हैं।

Structure – Wh-word + is/are/am + Subject + not + main verb (1st form) + ing + object + other words + ?

Examples-

  1. तुम क्यों नहीं पढ़ रहे हो? – Why are you not reading?
  2. आज बारिश क्यों नहीं हो रही है? – Why is it not raining today?
  3. वे आज क्यों नहीं आ रहे हैं?-  Why are they not coming today?

Rule 3. How many, How much, which तथा whose से सम्बंधित Nouns जुड़े रहते हैं। इस प्रकार के सेंटेंस को निम्न तरीके से बनाते हैं।

Structure – Wh-word + noun + helping verb +  subject + verb + ing + object + other words + ?

Example-

  • कितनी लड़कियां मैदान में खेल रही हैं? – How many girls are playing in the field?
  • तुम कितना दूध पी रहे हो? – How much milk are you drinking?
  • सीता किसकी पुस्तक पढ़ रही है?- Whose book is Seeta reading?

कुछ शब्द ऐसें हैं जो Present Continuous Tense की तरह होने के बाद भी Present Indefinite Tense के नियम के अनुसार बनाया जाता है।
जेसे- Love, Feel, Hope, Think, hate, fear, believe, See, Recognize, notice, seen…. इन शब्दों के साथ ing नही लगाया जाता है।
Example- मै नदी देख रहा हूँ।– यहाँ पर (I am seeing the river.) ना हो कर I see the river. होगा। I am hoping ना हो कर – I hope. और I am loving you. ना हो कर – I love you. होगा।

Present Continuous Tense Hindi to English | Present Continuous Tense in Hindi Exercise-

  • अंग्रेजी के अध्यापक मुझे अंग्रेजी पढ़ा रहे हैं।-  English teacher is teaching me English.
  • इस समय मैं उससे बात नही कर रहा हूँ।- I am not talking to him at this time.
  • राम अभी नहा रहा हैं।- Ram is taking a bath now
  • मैं अगले रविवार आगरा जा रहा हूँ।- I am going to Agra next Sunday.
  • मेरे चाचा आज रात सिनेमा जा रहे हैं।- My uncle is going to the cinema tonight.
  • मैं अंग्रेजी सीख रहा हूँ।- I am learning English.
  • वह आ रहा है।- He is coming
  • आप मुझे भ्रमित कर रहे है।- You are confusing me.
  • वह अर्थशास्त्र में एम. ए कर रहा है।- He is doing an M.A. in Economics.
  • मैं तुमसे मिलने जा रहा हूँ।- I am going to meet you.
  • मैं अंग्रेजी नहीं सीख रहा हूँ।- I am not learning English.
  • वह नहीं आ रहा है।- He is not coming.
  • आप मुझे भ्रमित नहीं कर रहे है।- You are not confusing me.
  • वह अर्थशास्त्र में एम. ए नहीं कर रहा है।-  He is not doing an M.A. in Economics.
  • मैं तुमसे मिलने नहीं जा रहा हूँ।- I am not going to meet you.
  • क्या मैं अंग्रेजी सीख रहा हूँ?- Am I learning English?
  • क्या वह आ रहा है?- Is he coming?
  • क्या आप मुझे भ्रमित कर रहे हैं?- Are you confusing me?
  • क्या वह अर्थशास्त्र में एम. ए. कर रहा है?- Is he doing an M.A. in Economics?
  • क्या मैं तुमसे मिलने जा रहा हूँ?- Am I going to meet you?
  • मैं कहाँ अंग्रेजी सीख रहा हूँ?- Where am I learning English?
  • वह कहाँ से आ रहा है?- Where is he coming from?
  • आप मुझे भ्रमित क्यों कर रहे हैं?- Why are you confusing me?
  • वह अर्थशास्त्र में एम. ए. कब से कर रहा है?- When is he doing an M.A. in Economics?
  • मैं तुमसे कब मिलने जा रहा हूँ?- When am I going to meet you?
  • मैं कहाँ अंग्रेजी नहीं सीख रहा हूँ?- Where am I not learning English?
  • वह कहाँ से नहीं आ रहा है?- Where is he not coming?
  • आप मुझे भ्रमित क्यों नहीं कर रहे हैं?- Why are you not confusing me?
  • वह अर्थशास्त्र में एम. ए. कब से नहीं कर रहा है?- When is he not doing an M.A. in Economics?
  • मैं तुमसे कब मिलने नहीं जा रहा हूँ?- When am I not going to meet you?

Present Continuous Tense Exercise in Hindi | Examples of Present Continuous Tense

  1. आप नाश्ता क्यों नहीं कर रहे हैं?
  2. मैं एयरपोर्ट की तलाश कर रहा हूं।
  3. आप जल्दी से क्यों नहीं आ रहे हैं?
  4. मैं अपना काम बहुत अच्छे से कर रहा हूं।
  5. अभी आप क्या कर रहे हैं?
  6. मैं अकेला नहीं जा रहा हूं।
  7. वह कहाँ जा रहा है?
  8. कया आप खाना पका रहे हो?
  9. वह क्या पका रही है?
  10. हम हॉकी नहीं खेल रहे हैं।
  11. क्या आप आज जा रहे हैं?
  12. मैं नहीं पी रहा हूं।
  13. आप कॉल क्यों नहीं कर रहे हैं?
  14. तुम अच्छे लग रहे हो।
  15. मैं फिर से अपना काम नहीं ले रहा हूं।
  16. वह एक पत्र लिख रही है।
  17. क्या यह ठीक से काम कर रहा है?
  18. मैं गिटार नहीं बजा रहा हूं।
  19. हम पिकनिक पर जा रहे हैं।
  20. मैं आपके बारे में सोच रहा हूँ।
  21. आप फास्ट फूड क्यों खा रहे हैं?
  22. क्या आप बाजार जा रहे हैं?
  23. हम नहीं आ रहे हैं।
  24. अर्जुन अंग्रेजी पढ़ा रहा है।
  25. आप अपना समय बर्बाद कर रहे हैं।
  26. मुझे अपने मित्र का इंतज़ार है।
  27. वह काम ठीक से कर रही है।
  28. क्या वह पार्टी में जा रही है?
  29. हम बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।
  30. वह आज कॉलेज नहीं जा रही है।
  31. वह अपने अध्ययन पर ध्यान क्यों नहीं दे रही है?
  32. क्या मैं तुम्हें परेशान कर रहा हूँ?
  33. आप मेरी बात क्यों नहीं सुन रहे हैं?
  34. आप वह नौकरी क्यों छोड़ रहे हैं?
  35. अब तुम कहाँ रह रहे हो?
  36. वे रात का खाना खा रहे हैं।
  37. वह नाच रही है।
  38. बच्चे अब क्यों नहीं सो रहे हैं?
  39. हम अपना समय बर्बाद नहीं कर रहे हैं।
  40. क्या वह शर्ट नहीं खरीद रहा है?
  41. अमित पूजा को डांट रहा है।
  42. वे बच्चे पढ़ाई नहीं कर रहे हैं।
  43. वह क्या देख रही है?
  44. मैं यह किसके लिए कर रहा हूं?
  45. क्या आप आराम कर रहे हैं?
  46. बताओ तुम क्यों रो रहे हो?
  47. आप मुझे क्यों परेशान कर रहे हैं?
  48. वह कहाँ से आ रही है?
  49. वे आपस में झगड़ रहे हैं।
  50. आप अंग्रेजी क्यों नहीं सीख रहे हैं?
  51. क्या वह अंग्रेजी नहीं बोल रहा है?
  52. वहाँ क्या हो रहा है?
  53. कौन तुम्हें उसके पास जाने से रोक रहा है?
  54. कुत्ते क्यों भौंक रहे हैं?
  1. Why are you not eating breakfast?
  2. I’m looking for the airport.
  3. Why aren’t you coming soon?
  4. I am doing my job very well.
  5. What are you doing now?
  6. I am not going alone.
  7. Where is he going?
  8. Are you cooking?
  9. What is she cooking?
  10. We are not playing hockey.
  11. Are you leaving today?
  12. I am not drinking.
  13. Why aren’t you making a call?
  14. You are looking good.
  15. I am not taking my job again.
  16. She is writing a letter.
  17. Is it working properly?
  18. I am not playing getter.
  19. We are going to picnic.
  20. I am thinking about you.
  21. Why are you having fast food?
  22. Are you going to the market?
  23. We are not coming.
  24. Arjun is teaching English.
  25. You are wasting your time.
  26. I am waiting for my friend.
  27. She is doing the work properly.
  28. Is she going to the party?
  29. We are doing a very good job.
  30. She is not going to college today.
  31. Why isn’t she focusing on her studies?
  32. Am I irritating you?
  33. Why are you not listening to me?
  34. Why are you leaving that Job?
  35. Where are you living now?
  36. They are eating dinner.
  37. She is dancing.
  38. Why are children not sleeping now?
  39. We are not wasting our time.
  40. Is he not buying a shirt?
  41. Amit is scolding puja.
  42. Those kids are not studying.
  43. What is she watching?
  44. For whom am I doing this?
  45. Are you taking a rest?
  46. Tell me why you are crying?
  47. Why are you disturbing me?
  48. Where is she coming from?
  49. They are quarrelling with one another.
  50. Why are you not learning English?
  51. Is he not speaking English?
  52. What is happening over there?
  53. Who is preventing you from going to him?
  54. Why are the dogs barking?

Present Continuous Tense Exercise Pdf

उपरोक्त नियम और उदाहरण से आप Present continuous tense समझ गये होंगे आपकी Exercise के लिए यहाँ पर हमने Present continuous tense Example का pdf दिया है जिसे आप डाउनलोड कर रिवीजन कर सकते हैं।

Present Continuous Tense in Hindi Pdf

यदि आप अपने कंफ्यूजन को दूर करने के लिए प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस का पीडीएफ डाउनलोड कर ऑफलाइन पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक से आप डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रेजेंट कंटीन्यूअस की पहचान क्या होती है?

वाक्यों के क्रियाओं के अंत में रहा है, रही है, रहे हैं, बैठा है, बैठा है बैठा है, खड़ा है, खड़ी है, पड़ी है, लेता है, लेटी है इत्यादि शब्द लगे होते हैं।

प्रेजेंट कंटीन्यूअस की सहायक क्रिया क्या है?

प्रेजेंट कंटीन्यूअस की सहायक क्रिया is/are/am होती है

प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस कैसे बनाए जाते हैं?

सबसे पहले हम Subject को लिखते हैं उसके बाद सहायक क्रिया लिखते हैं फिर Main verb (1st form) लिखकर ing लगा देते हैं उसके बाद object फिर एनी शब्द लिखते हैं।

प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस एक्सरसाइज दीजिये ।
  • मैं अंग्रेजी सीख रहा हूँ।- I am learning English.
  • वह आ रहा है।- He is coming.
  • आप मुझे भ्रमित कर रहे है।- You are confusing me.
  • मैं आशा करता हूं कि आप Present Continuous Tense in Hindi तथा साथ ही पहचान, Rules और Sentences बनाने के नियम और Present Continuous tense with example समझ गए होंगे और अच्छे से अभ्यास के लिए दिए गए Pdf को डाउनलोड कर लिए होंगे।

    आपका अनुभव हमारे लिए महत्वपूर्ण है। यदि आपको इस लेख में किसी भी प्रकार की त्रुटि मिली हो या कोई सुझाव हो तो कृपया कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम इसे और भी बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। धन्यवाद!

    How useful was this post?

    Click on a star to rate it!

    Average rating / 5. Vote count:

    No votes so far! Be the first to rate this post.

    As you found this post useful...

    Follow us on social media!

    We are sorry that this post was not useful for you!

    Let us improve this post!

    Tell us how we can improve this post?

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top