Present Indefinite Tense in Hindi with Rules and Examples

Present Indefinite Tense in Hindi : पिछले अध्याय में हम यह जान चुके हैं कि टेंस क्या होता है। जैसा कि हमने पढ़ा की टेंस तीन प्रकार के होते हैं उनमें से पहला प्रजेंट टेंस (Present Tense) होता है। इस अध्याय में हम प्रजेंट टेंस के पहले भाग Present Indefinite Tense के बारे में विस्तारे से पढ़ेंगे। इसे Simple Present Tense के नाम से भी जाना जाता है।

इस टेंस को सीखना बहुत ही आसान है इंग्लिश ग्रामर में प्रेजेंट इंडेफिनिटी टेंस सबसे पहले सीखा जाता है क्योंकि यह बहुत ही आसान है। इसके लिए सबसे पहले आपको इस टेंस की पहचान करना तथा सहायक क्रिया और मुख्य क्रिया को जानना आवश्यक है। इसके बाद आप सभी टेंस को आसानी से सिख जायेंगे।

प्रेजेंट इंडेफिनिटी टेंस को हिंदी में अनिश्चित वर्तमान काल कहते हैं। हम इस लेख में Present Indefinite Tense Hindi with example सीखेंगे साथ ही Present Indefinite Tense in Hindi to English Sentence बनाना भी सीखेंगे चलिए सबसे पहले प्रेजेंट इंडेफिनिटी टेंस इन हिंदी जान लेते हैं।

Present Indefinite Tense in Hindi | Present Indefinite Tense Hindi

वर्तमान अनिश्चित काल के वाक्यों में कार्य होना या करना पाया जाता है। इन वाक्यों से पता चलता है कि कार्य वर्तमान क्षण में हो रहा है। इस काल में किसी कार्य का पूरा होना या पूरा होना ज्ञात नहीं है अर्थात अनिश्चित है। चलिए Examples के साथ Present Indefinite Tense को समझते हैं।

Examples

  • वह स्कूल जाता है।
  • सीता लिखती है।
  • राम बाजार जाता है।
  • मैं एक पत्र लिखता हूं।
  • हम स्कूल जाते हैं।

उपरोक्त सेंटेंस में यह स्पष्ट नहीं होता है कि कार्य कब हो रहा है और कब समाप्त हुआ है। यह पता चलता उपरोक्त क्रियाओं की घटना अनिश्चित है और केवल समय-समय पर होती है। अतः यह प्रजेंट इन्डिफिनिट टेंस के वाक्य हैं। आप यहाँ से 100 simple present tense example पढ़ सकते हैं

Present Indefinite Tense Chart in Hindi
Present Indefinite Tense Chart in Hindi

Present Indefinite Tense की पहचान | Definition of Present Indefinite Tense

पहचान – जब हिंदी वाक्य के क्रिया के अंत में ता है, ती है, ते है लगा रहता है तो उसे Present Indefinite Tense कहते हैं।

  • कहीं जाने के लिए to लगाते हैं।
  • कहीं से आने के लिए from लगाते हैं।
  • किसी सहायता से (तलवार, चाकू) इत्यादि के साथ with का प्रयोग करते हैं।
  • किसी के द्वारा कोई काम करने के लिए by लगाते हैं।
  • कोई कहीं पर खड़ा हो या बैठा हो किंतु ठीक उस पर ना बैठा हो थोड़ा इधर-उधर बैठा हो तो at का प्रयोग करते हैं।
  • दिन के लिए on का प्रयोग करते हैं।
  • पैदल की अंग्रेजी on foot हैं।
  • सवारी द्वारा यात्रा करने के लिए by लगाते हैं।

Present Indefinite Tense Rules in Hindi | वर्तमान अनिश्चित काल के नियम हिंदी में

  • He, she, it तथा एक वचन करता के साथ मुख्य क्रिया के पहले रूप में s/es जोड़ते हैं। जिस क्रिया के अंत में o, sh, ch, x, ss आए तो es लगाते हैं अन्यथा s लगाते हैं।
  • I, we ,you, they तथा एकवचन कर्ताओ के साथ क्रिया का पहला रूप लिखते हैं। इन कर्ताओं के साथ क्रिया के पहले रूप में s/es  नहीं जोड़ते हैं।

Types of Present Indefinite Tense in Hindi | प्रेजेंट इंडेफिनिटी टेंस के प्रकार

यह Present Indefinite Tense में चार प्रकार के सेंटेंस होते हैं।

  1. Affirmative Sentence (सकारात्मक वाक्य)
  2. Negative Sentence (नकारात्मक वाक्य)
  3. Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य)
  4. Interrogative Negative Sentence (प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य)

आइए इन सभी चार प्रकार के सेंटेंस को एक-एक करके समझते हैं।

Present Indefinite Tense Affirmative Sentences in Hindi

  • He, she, it तथा एक वचन कर्ताओं के साथ मुख्य क्रिया में s/es जोड़ते हैं।
  • I, we, you, they  तथा बहुवचन कर्ताओं के साथ मुख्य क्रिया में s/es नहीं जोड़ते हैं।
  • सभी कर्ताओं के साथ क्रिया (verb) का first form लिखते हैं।

Structure– Subject + s/es in the first form of the main verb + object + other words

Examples–

  • सूर्य पश्चिम में छिपता है।- Sun hides in the west.
  • मोहन अपने गांव जाता है।- Mohan goes to his village.
  •  मैं किताब पड़ता हूँ।  I read a book.
  • तुम स्कूल जाते हो।- You go to school.
  • विद्यार्थी मैदान में खेलते हैं।- Students play in the field.
  • मेरा भाई पत्र लिखता है।- My brother writes a letter.
  • अशोक मेरा घर जानता है।- Ashok knows my house.
  • शेर जंगल में रहता है।- Lion lives in the forest.
  • वह स्कूल जाता है।- He goes to school.
  • राम पत्र लिखता है।- Ram writes a letter.

Present Indefinite Tense Negative Sentences in Hindi

जब Present Indefinite Tense के सेंटेंस में नहीं शब्द आए तो इसे नीचे दिए गए नियम से बनाएंगे।

Structure– Subject + do/does + first form of main verb + not + object + other words

Rule. 1 – He, She, it तथा एकवचन करता के साथ सहायक क्रिया does not लिखते हैं तथा मुख्य क्रिया का पहला रूप लिखते हैं. तथा क्रिया के पहले रूप में या s/es नहीं जोड़ते हैं। 

Ex- वह स्कूल नही जाता है।- He does not go to school.

Rule. 2 – I, we, you, they तथा बहुवचन कर्ताओं के साथ सहायक क्रिया do not लिखते हैं तथा मुख्य क्रिया का पहला रूप लिखते हैं।

Ex- मैं किताब नही पढ़ता हूँ।- I do not read a book.

Never– जब हिंदी वाक्य में कभी नहीं शब्द आए तो कभी नहीं की अंग्रेजी Never लिखते हैं Never के साथ Does Not नहीं लिखते हैं।

Structure– Subject + never + s/es in the first form of the main verb + object + other words

Rule. 3 – He, she ,it तथा एकवचन के साथ never लिखते हैं तथा मुख्य क्रिया के पहले रूप में s/es लिखते हैं। Never के साथ does not नहीं लिखते हैं।

Examples

  • वह स्कूल कभी नहीं जाता है।-  He never goes to school.
  • राम टहलने कभी नहीं जाता है।- Ram never goes for a walk.
  • वह कभी नहीं दौड़ती है।- She never runs.
  • चंद्रमा दिन में कभी नहीं उगता है।- The moon never rises during the day.

Rule. 4 – I, we, you, they तथा बहुवचन के साथ never लिखते हैं तथा मुख्य क्रिया का पहला रूप लिखते हैं। Never के साथ do not नहीं लिखते हैं।

Examples

  • मैं वाराणसी कभी नहीं जाता हूं।-  I never go to varanasi.
  • तुम समाचार पत्र कभी नहीं पढ़ते हो।- You never read newspapers.
  • खरगोश कभी नहीं दहाड़ते हैं।- Rabbits never roar.
  • वे स्कूल कभी नहीं जाते हैं।- They never go to school.

You May Also Like This
100 Sentence of Simple Present Tense
Present Continuous Tense
Present Perfect Tense
Present Perfect Continuous Tense

Present Indefinite Tense in Hindi Interrogative Sentences

Rule 1. अगर Present Indefinite Tense में प्रश्न सूचक शब्द वाक्य के पहले आए तो प्रश्न सूचक शब्द की अंग्रेजी नहीं बनाते हैं। सहायक क्रिया do या does के बाद subject लिखते हैं। तथा वाक्य के अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) अवश्य लगाते हैं।

Structure– Do/Does + Subject + first form of main verb + object + other words + ?

Examples–

  • क्या वह स्कूल जाता है? – Does he go to school?
  • क्या वे रोज स्नान करते हैं? – Do they take baths every day?
  • क्या तुम उसके घर जाते हो? – Do you go to her house?
  • क्या वह दूध पीता है? – Does he drink milk?
Interrogative Sentences with ‘Wh’ Family
  • Why – क्यों, किसलिए
  • Who – कौन, किसने, किन्होंने
  • How – कैसे, कैसा, कैसी
  • What – क्या
  • When – कब, किस समय
  • Whom – किसे, किसको, किनसे
  • Where – कहां, किधर
  • Whose – किसका, किसकी, किसके, किनका
  • Which – कौन सी, किस
  • How much – कितना, कितनी ( Singular )
  • How many – कितना, कितनी ( Plural )
  • How long – कब तक

Rule 2. अगर Present Indefinite Tense में प्रश्न सूचक शब्द वाक्य के बिच में आए तो प्रश्न सूचक शब्द की अंग्रेजी सबसे पहले बनाते हैं। सहायक क्रिया do या does के बाद कर्ता फिर मुख्य क्रिया का पहला रूप फिर कर्म उसके बाद अन्य शब्द लिखते हैं।

Structure– Wh-word + do/does + subject + verb + object + other words + ?

Examples-

  • तुम्हारा भाई कब आता है? When does your brother come?
  • तुम कहां कार्य करते हो? Where do you work?
  • वह कहां जाता है? Where does he go?
  • राम क्या पढ़ता है? What does Ram study?

Present Indefinite Tense in Hindi Interrogative Negative

Rule 1. अगर Present Indefinite Tense में प्रश्न सूचक शब्द वाक्य के पहले आए और वाक्य में नही शब्द हो तो, सहायक क्रिया do या does के बाद कर्ता फिर Not फिर मुख्य क्रिया का पहला रूप और कर्म फिर अन्य शब्द लिखते हैं।

Structure– Do/Does + Subject + not + first form of main verb + object + other words + ?

Example-

  • क्या राम पत्र नहीं लिखता है?- Does Ram not write a letter?
  • क्या वे स्कूल नहीं जाते हैं?- Do they not go to school?

Rule 2. जब वाक्य में कभी नहीं आए तो सहायक क्रिया do या does के बाद कर्ता लिखते है फिर Never फिर मुख्य क्रिया का पहला रूप तब कर्म उसके बाद अन्य शब्द लिखते हैं।

Structure– Do/Does + Subject + never + first form of main verb + object + other words

Example-

  • क्या वह कभी नहीं स्कूल जाता है?  Does he never go to school?
  • क्या तुम वाराणसी कभी नहीं जाते हो?  Do you never go to varanasi?

Rule 3. अगर Present Indefinite Tense में प्रश्न सूचक शब्द बीच में आए और वाक्य में नही शब्द हो तो, प्रश्न सूचक शब्द की अंग्रेजी लिखकर सहायक क्रिया do या does लिखते हैं।

Structure– Wh-word + do/does + subject + verb + object + other words + ?

Examples

  • तुम स्कूल क्यों नहीं जाते हो?  Why do you not go to school?
  • वह रोज क्यों नहीं पढता है? Why does he not study everyday?
  • सीता गेम क्यों नहीं खेलती है? Why does Sita not play the game?

Rule 4. अगर प्रश्न सूचक शब्द ‘कौन’ या ‘किसने’ आए तो इसकी अंग्रेजी Who लिखते हैं। यह एक वचन कर्ता का कार्य करता है अतः क्रिया के पहले रूप में s/es लिखते हैं।

Structure– Who + verb + subject + object + other words + ?

Example- तुम्हें हिंदी कौन पढ़ाता है?  Who teaches you hindi?

Rule 4.1 अगर प्रश्न सूचक शब्द ‘कौन’ या ‘किसने’ आए तथा नहीं शब्द हो तो कौन की इसकी अंग्रेजी Who लिखते हैं। क्रिया के पहले रूप में s/es नही लिखते हैं।

Structure– Wh-word + do/does + not + subject + verb + object + other words + ?

Ex– तुम्हें अंग्रेजी कौन नहीं पढ़ाता है? – Who does not teach you English?

Rule 5. How many, How much, which तथा whose से सम्बंधित Nouns जुड़े रहते हैं। इस प्रकार के सेंटेंस को निम्न तरीके से बनाते हैं।

Structure– Wh-word + noun +  subject + verb + object + other words + ?

Examples

  • कितने लड़के मैदान में खेल रहे हैं?- How many boys play in the field?
  • तुम कौन सी कलम पसंद करते हो?- Which pen do you like?
  • तुम कितना दूध पीते हो?- How much milk do you drink?
  • सीता किसकी किताब पड़ती है?- Whose book does Sita read?

Present Indefinite Tense with Example in Hindi | Present Indefinite Tense in Hindi to English 

  • सीता खाती है।- Sita eats.
  • आपका भाई पड़ता है।- Your brother studies.
  • तुम एक गाना गाते हो।- You sing a song.
  • वे झूठ बोलते हैं।- They lie.
  • राम पत्र लिखता है।- Ram writes letters.
  • वह स्कूल जाता है।- He goes to school.
  • तुम इलाहाबाद रहते हो।- You live allahabad.
  • संदीप विज्ञान पढता है।- Sandeep studies science.
  • किसान मेहनत करता है।- Farmer works hard.
  • कुत्ते रात में भोंकते हैं।- Dogs bark at night.
  • राहुल शराब पीता है।- Rahul drinks alcohol.
  • मैं अपना काम करता हूं।- I do my job.
  • वे नए घर में रहते हैं।- They live in a new house.
  • राजू सच बोलता है।- Raju speaks the truth.
  • राम मुंबई में पड़ता है।- Ram studies in Mumbai.
  • करन मोबाइल में गेम खेलता है।- Karan plays game in mobile.
  • रेखा ऋतू की बहन है।- Rekha is Ritu’s sister.
  • मैं इंग्लिश पढ़ाता हूं।- I teach english.
  • वह तेज बाइक चलाता है।- He ride fast bikes.

Exercise of Present Indefinite Tense | Present Indefinite Tense Sentences in Hindi

  • लड़का दौड़ता है-
  •  चिड़िया गाती है-
  •  वह जाता है-
  •  सीता पत्र लिखती है-
  •  विद्यार्थी पढ़ते हैं-
  •  शिक्षक पढ़ाते हैं-
  •  मैं फुटबॉल खेलता हूं-
  •  तुम मुझसे बात करते हो-
  •  लड़की रोती है-
  •  हवा चलती है-
  •  हिरण जंगल में रहता है-
  •  मेरा भाई पत्र लिखता है-
  •  कमला दौड़ती है-
  •  मोहन अपने गांव जाता है-
  •  मैं बस से स्कूल जाते हैं-
  •  विद्यार्थी मैदान में खेलते हैं-
  •  वह नहीं दौड़ती है-
  •  मनुष्य रोते नहीं हैं- 
  •  कौवा सफेद नहीं होता है- 
  •  राजू मेरा घर नहीं जानता है-
  •  वह भूगोल नहीं पड़ता है-
  •  वह मुझसे नाराज नहीं है-
  •  मोर गर्मियों में नहीं नाचते हैं-
  •  क्या चिड़िया उड़ती है?
  •  क्या तुम उसके घर जाते हो?
  •  क्या वह रोज नहाता है?
  •  क्या तुम जानते हो?
  •  वह कहां रहता है?
  •  वह कैसे स्कूल जाता है?
  •  तुम कब सोते हो?
  •  राधा कहां रहती है?
  •  वह स्कूल कब जाता है?
  •  वह कागज पर क्या लिखता है?

Present Indefinite Tense in Hindi Sentences | Present Indefinite Tense Exercise in Hindi

  • हम मैच खेलते हैं 
  • लीला एक गीत गाती है
  • वे आगरा जाते हैं
  • मैं अपने भाई को पत्र लिखता हूं
  • मैं प्रतिदिन एक कहानी पढ़ता हूं 
  • पृथ्वी सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाती है
  • मेरे दादाजी दिन में 10 सिगरेट पीते हैं
  • हम सोमवार से स्कूल जाते हैं
  • मैं एक शिक्षक की तरह पढ़ाता हूं
  • कुत्ते नहीं भोंकते हैं 
  • श्याम हमें अंग्रेजी नहीं पढ़ाता है
  • वह कोलकाता नहीं जाता है
  • किशोर अपने भाई को पत्र नहीं लिखता है
  • राजू खेलने नहीं जाता है
  • रोशन पढ़ाता है
  • वह खाना नहीं खाता है
  • सीता पढ़ने नहीं जाती है
  • निखिल वाराणसी नहीं रहता है
  • विपिन गेम नहीं खेलता है
  • काजू एक पत्र नहीं लिखता है
  • मैं खेलने नहीं जाता हूं
  • मैं रोज नहीं खेलते हैं
  • मैं रोज आलू नहीं खाता हूं
  • क्या तुम सामान खरीदते हो
  • क्या वह अपना काम करता है
  • क्या  वे एक साथ रहते हैं
  • क्या वह नौकरी करता है
  • क्या वह डॉक्टर नहीं है
  • क्या वह नहीं पड़ता है
  • तुम क्यों रोते हो
  • वह कहां जाते हैं
  • गीता कब पढती है
  • मैदान में कितने लड़के खेलते हैं
  • तुम कितना दूध पीते हो
  • तुम रात में कब तक पढ़ते हो
  • वे स्कूल क्यों नहीं आते हैं

 Present Indefinite Tense Exercise | Present Indefinite Tense in Hindi Exercise

  • गीता मधुर गीत गाती है-
  • नेता झूठ बोलते हैं-
  • गांव में ठंडी हवा चलती है-
  • अध्यापक विद्यार्थी को पढ़ाते हैं-
  • विद्यार्थी कक्षा में शोर मचाते हैं-
  • राजू रक्तदान करता है-
  • पुलिस चोर को पकड़ती है-
  • आसमान में तारे चमकते हैं-
  • बच्चे नदी में स्नान करते हैं-
  • वह सब्जियां बेचता है-
  • वह अपना पाठ याद नहीं करती है-
  • मैं क्रेडिट कार्ड नहीं रखता हूं-
  • शेर घास नहीं खाता है-
  • तुम मुझे पत्र नहीं लिखते हो-
  • मैं पतंग नहीं उड़ाता हूं-
  • चपरासी घंटी नहीं बजाता है-
  • क्या वह गांव जाता है?
  • क्या वे रोज स्कूल जाते हैं?
  • क्या सीता गाना गाती है?
  • क्या अध्यापक पढ़ाते हैं?
  • क्या सुमन रोज पढ़ाती है?
  • तुम क्यों नहीं आते हो?
  • यह कहां रहते हैं?
  • वह क्यों फोन करता है?
  • तुम कौन सी फिल्म देखते हो?
  • वह बच्चे स्कूल कब जाते हैं?
  • तुम रोज कितना दूध पीते हो?
  • वह रोज किसे पढ़ाता है?
  • वह रोज कहां जाता है?

Present Indefinite Tense in Hindi Pdf

यहाँ पर मैंने आपके Exercise के लिए Present Indefinite Tense in Hindi का pdf दिया है जिसे आप डाउनलोड कर offline रिविजन कर सकते हैं।

Present Indefinite Tense Translation Hindi to English Exercise Pdf

इस पीडीऍफ़ में Present Indefinite Tense का exercise करने के लिए Hindi to English pdf दिया है. जिसमे 100 से अधिक Present Indefinite Tense in Hindi to english sentence दिए गये हैं।

Present Indefinite Tense in Hindi से सम्बन्धित प्रश्न [FAQ]

प्रेजेंट इंडेफिनिटी टेंस की पहचान क्या है?

हिंदी वाक्य के क्रिया के अंत में ता है, ती है, ते है लगा रहता है तो उसे Present Indefinite Tense कहते हैं।

प्रेजेंट इंडेफिनिटी टेंस कैसे बनाए जाते हैं?

Structure– Subject + s/es in the first form of the main verb + object + other words. विस्तृत जानकारी लेख में बताई गयी हैं ।

प्रेजेंट इंडेफिनिटी टेंस को हिंदी में क्या कहते हैं?

प्रेजेंट इंडेफिनिटी टेंस को हिंदी में अनिश्चित वर्तमान काल कहते हैं।

Examples of Present Indefinite Tense

सूर्य पश्चिम में छिपता है।- Sun hides in the west.
मोहन अपने गांव जाता है।- Mohan goes to his village.
मैं किताब पड़ता हूँ।  I read a book.
तुम स्कूल जाते हो।- You go to school.

मैं आशा करता हूं कि आप Present Indefinite in Hindi तथा साथ ही पहचान, Rules और Sentences बनाने के नियम तथा Present Indefinite Tense in Hindi to English समझ गए होंगे और दिए गए Pdf को डाउनलोड कर लिए होंगे।

आपका अनुभव हमारे लिए महत्वपूर्ण है। यदि आपको इस लेख में किसी भी प्रकार की त्रुटि मिली हो या सुझाव हो तो कृपया कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम इसे और भी बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। धन्यवाद!

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating / 5. Vote count:

No votes so far! Be the first to rate this post.

As you found this post useful...

Follow us on social media!

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top